महराजगंज के सिसवा में बाबा की जयकार, धूमधाम से निकली निशान यात्रा
महराजगंज के सिसवा कस्बे में शुक्रवार की सुबह धूमधाम से निशान यात्रा निकाली गई। सभी वर्गों के लोग इसमें शामिल हुए। महिलाएं, पुरुष व बच्चे निशान लेकर झूमते हुए चल रहे थे। बाबा के जयकारे से पूरा नगर गुंजायमान होता रहा।
सिसवा कस्बे में स्थित साईं मंदिर से यह निशान यात्रा धूमधाम से निकली। नगर के विभिन्न चौराहों का भ्रमण करते हुए लोग आगे बढ़ रहे थे। निशान यात्रा में मनमोहक झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनी रहीं। श्री श्याम खाटू के जयकारे गूंजते रहे। यात्रा में शामिल लोग शाटू श्याम को निशान समर्पित करेंगे। इस निशान यात्रा में नगर ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों के लोग भी शामिल थे।